Kati Patang - 1971

Kati Patang - 1971
Asha Parekh and Rajesh Khanna

Tuesday, July 5, 2016

कटी पतंग - 1971

 कटी पतंग



कटी पतंग शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म है| फिल्म के मुख्य कलाकार राजेश खन्ना, प्रेम चोपड़ा, आशा पारेख, बिंदु हैं| फिल्म में संगीत आर.डी.बर्मन जी ने दिया है|


माधवी (आशा पारेख) अनाथ है और अपने मामा जी के पास रहती है| उसके मामा जी उसकी शादी उसके खिलाफ तय कर देते हैं लेकिन माधवी शादी के दिन घर से अपने प्रेमी कैलाश (प्रेम चोपड़ा) के पास भाग जाती है| वहां वह कैलाश की बाहों में शबनम (बिंदु) को देखकर वापिस घर आ जाती है|


घर आकर वह अपने मामा जी को मृत पाती है| माधवी सब छोड़कर घर से चली जाती है| रेलवे स्टेशन पर माधवी की मुलाकात उसकी विधवा सहेली और उसके बेटे से होती है| तीनो एक ही ट्रेन से यात्रा करते हैं | अचानक ट्रेन की दुर्घटना हो जाती है और माधवी की सहेली की मौत हो जाती है| माधवी अपनी सहेली के बेटे को और उसकी पहचान पूनम लेकर उसके सुसराल जाती है जहाँ उसका हार्दिक स्वागत किया जाता है| माधवी को पता चलता है कि उसके मामा जी ने उसकी शादी कमल सिन्हा (राजेश खन्ना) से तय की थी और कमल इस बात को लेकर बहुत नाराज़ है कि बिना जाने उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया| कमल पूनम को पसंद करने लगता है और अपने घर में पूनम के बारे में बताता है| कमल के परिवार वाले एक विधवा से शादी करने के लिए राज़ी नहीं होते| कैलाश और शबनम माधवी कि ज़िन्दगी में फिर शामिल होते हैं और सबको उसके खिलाफ करते हैं|

इस फिल्म की समीक्षा लिखिए
निर्देशक शक्ति सामंत
निर्माता शक्ति सामंत
कहानी  वृजेन्द्र गौर & गुलशन नंदा
संगीत  आर.डी.बर्मन
कलाकार राजेश खन्ना, प्रेम चोपड़ा,आशा पारेख और बिंदु
फिल्म रिलीज़  1971


   



          










 

No comments:

Post a Comment